scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशमहंगाई काबू नहीं हुई तो आंकड़ों को ‘मोदी-फाई’ करना चाहती है सरकार: रमेश

महंगाई काबू नहीं हुई तो आंकड़ों को ‘मोदी-फाई’ करना चाहती है सरकार: रमेश

Text Size:

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने महंगाई के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जब सरकार कीमतों को कम करने में विफल है तो उसने आंकड़ों को ही ‘मोदी-फाई’ (संशोधित) करने का फैसला कर लिया है।

उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब कुछ खबरों में कहा गया है कि सरकार थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति को संशोधित करेगी।

रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘शासन का मोदी मॉडल: महंगाई कम न हो पाए तो महंगाई को दर्शाने वाले आंकड़ों को ही ‘मोदी-फाई’ कर दो।’’

भाषा हक हक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments