scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशभारत ने आस्ट्रेलिया के समक्ष एक कार्यक्रम में उसके सिख सैनिकों की मौजूदगी का मुद्दा उठाया

भारत ने आस्ट्रेलिया के समक्ष एक कार्यक्रम में उसके सिख सैनिकों की मौजूदगी का मुद्दा उठाया

Text Size:

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) आस्ट्रेलिया की सेना से सिख शिष्टमंडल के वहां खालिस्तान समर्थक एक कार्यक्रम में देखे जाने की खबरों पर विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस विषय को आस्ट्रेलिया की सरकार के समक्ष उठाया गया है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, आस्ट्रेलियाई सेना के एक सिख शिष्टमंडल को न्यू साउथ वेल्स में एक कार्यक्रम में देखा गया था।

इस विषय पर तथा कुछ अन्य देशों में खालिस्तानी तत्वों को समर्थन के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें यह जानकारी मिली कि आस्ट्रेलिया में एक घटना सामने आई। हमने इस मामले को वहां की सरकार के समक्ष उठाया है।’’

भाषा दीपक दीपक अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments