scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशजींद में युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज

जींद में युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Text Size:

जींद (हरियाणा),छह जुलाई (भाषा) जिले के अलेवा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक युवती से दुष्कर्म करने तथा उसे जहर देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि लगभग पांच-छह माह पहले पड़ोसी विकास ने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

शिकायत में युवती ने कहा कि गत 29 जून को आरोपी ने उसे जहर दिया, जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गई।

अलेवा थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर विकास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं

शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments