scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशशिवसेना के बागी विधायक सदा सरवणकर ने राज ठाकरे से की मुलाकात

शिवसेना के बागी विधायक सदा सरवणकर ने राज ठाकरे से की मुलाकात

Text Size:

मुंबई, छह जुलाई (भाषा) शिवसेना के बागी विधायक सदा सरवणकर ने बुधवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की।

शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के नेता सरवणकर ने पीटीआई-भाषा से कहा, “उनकी सर्जरी हुई है इसलिए मैंने उनसे शिष्टाचारवश मुलाकात की। हम पास में ही रहते हैं।” सरवणकर मध्य मुंबई से विधायक हैं जहां राज ठाकरे रहते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में राज ठाकरे की पार्टी मनसे का एक ही विधायक है।

मनसे ने पिछले महीने हुए विधान परिषद तथा राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया था। मनसे ने विश्वास प्रस्ताव के दौरान शिंदे नीत नई सरकार के पक्ष में मतदान किया था।

भाषा यश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments