scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलवेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला में भारत के कप्तान होंगे धवन, रोहित , कोहली को विश्राम

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला में भारत के कप्तान होंगे धवन, रोहित , कोहली को विश्राम

Text Size:

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) शिखर धवन को त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में 22 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये भारतीय टीम का कप्तान चुना गया।

नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत को श्रृंखला के लिये आराम दिया गया है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने वनडे के लिये 16 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया।

सभी तीनों वनडे पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जायेंगे।

वनडे श्रृंखला के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज और अमेरिका के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी जिसके लिये टीम की घोषणा की जायेगी।

टीम इस प्रकार है :

शिखर धवन (कप्तान), रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), रूतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments