scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलइंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में भारत पर धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में भारत पर धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना

Text Size:

दुबई, पांच जुलाई ( भाषा ) भारत पर इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें क्रिकेट टेस्ट में धीमी ओवरगति के लिये मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दो अंक भी काट लिये गए ।

इंग्लैंड ने यह मैच सात विकेट से जीतकर श्रृंखला 2 . 2 से बराबर की ।

आईसीसी मैच रैफरी डेविड बून ने यह जुर्माना लगाया जब भारतीय टीम निर्धारित समय में दो ओवर पीछे रह गई थी ।

आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.22 के अनुसार हर एक ओवर कम रहने पर खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है । इसके साथ ही आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खेलने की शर्तो की धारा 16 . 11 . 2 के अनुसार ऐसे हर ओवर पर एक अंक काटा जाता है लिहाजा भारत के दो अंक काटे गए ।’’

भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने सजा स्वीकार कर ली लिहाजा औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments