scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशआतंकी संबंध का मामला: भाजपा ने जम्मू में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रमुख को कारण बताओ नोटिस जारी किया

आतंकी संबंध का मामला: भाजपा ने जम्मू में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रमुख को कारण बताओ नोटिस जारी किया

Text Size:

जम्मू, पांच जुलाई (भाषा) लश्कर-ए-तैयबा के गिरफ्तार आतंकवादी तालिब हुसैन शाह के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही भाजपा ने मंगलवार को पार्टी के जम्मू में अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शेख बशीर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इससे पहले एक कथित पत्र सामने आया था जिसमें बशीर ने शाह को सोशल मीडिया के लिए पार्टी की एक ईकाई में पदाधिकारी के तौर नियुक्ति का आदेश दिया था।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी शाह कुछ समय के लिए एक राजनीतिक दल से जुड़ा था और उसने खुद को एक मीडियाकर्मी भी बताया था।

यह जानकारी सामने आई थी कि शाह भाजपा का एक सक्रिय सदस्य था और पार्टी ने हाल में उसका चयन जम्मू क्षेत्र में अल्पसंख्यक मोर्चा के आईटी एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी के तौर पर किया था।

जम्मू कश्मीर भाजपा की अनुशासनात्मक समिति के प्रमुख सुनील सेठी ने सोशल मीडिया में प्रसारित एक पत्र के आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिसमें संकेत दिया गया है कि ‘आपने तालिब हुसैन को अल्पसंख्यक मोर्चा में एक अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया था जो आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाया गया है।”

सेठी ने कहा, “ आपको (बशीर को) निर्देश दिया जाता है कि उक्त मुद्दे पर 48 घंटे के अंदर अपना पक्ष बताएं। कृपया आप बताएं कि क्या आपने उस व्यक्ति (शाह) की साख के बारे में जाने बिना उसके पक्ष में आदेश जारी किया था या नहीं जो आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, पार्टी का प्राथमिक सदस्य भी नहीं है।”

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments