नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) भाषा की अलग-अलग फाइल से मंगलवार शाम छह बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:
दि22 पूर्व न्यायाधीश न्यायालय नुपुर
नुपुर शर्मा के खिलाफ उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी न्यायिक लोकाचार के अनुरूप नहीं: बयान
नयी दिल्ली, पूर्व न्यायाधीशों और नौकरशाहों के एक समूह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ उच्चतम न्यायालय की हालिया टिप्पणियों की निंदा करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि शीर्ष अदालत ने इस मामले में ‘‘लक्ष्मण रेखा’’ पार कर दी।
दि34 दिल्ली वृत्तचित्र लीड मामला
वृत्तचित्र ‘काली’ के विवादास्पद पोस्टर के संबंध में फिल्म निर्माता पर मामला दर्ज
नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने फिल्मकार लीना मणिमेकलाई के खिलाफ उनके वृत्तचित्र ‘काली’ के विवादास्पद पोस्टर के संबंध में एक मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दि48 विमानन स्पाइसजेट दूसरी लीड संकेतक
स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई उड़ान को कराची की ओर मोड़ा गया
नयी दिल्ली/कराची, ईंधन संकेतक में खराबी के कारण स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई उड़ान को मंगलवार को कराची की ओर मोड़ दिया गया। विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि42 ईडी पांडे लीड पेशी
एनएसई को-लोकेशन मामले में ईडी ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे से पूछताछ की
नयी दिल्ली, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे कथित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को-लोकेशन घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए।
दि24 उपराष्ट्रपति चुनाव अधिसूचना
छह अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरु
नयी दिल्ली, निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को छह अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई।
दि7 वायरस लीड मामले
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,14,475 हुई
नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,086 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,35,31,650 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,14,475 पर पहुंच गई।
दि49 दिल्ली एमसीडी केजरीवाल
केंद्र दिल्ली नगर निगम चुनाव की अनुमति नहीं दे रहा, हम अदालत जाएंगे: मुख्यमंत्री केजरीवाल
नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह बल प्रयोग और गुंडागर्दी करके शहर में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव कराने की अनुमति नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) समय पर चुनाव कराने के लिए अदालत जाएगी।
प्रादे74 उप्र अखिलेश राजभर
समाजवादी पार्टी को किसी की सलाह की जरूरत नहीं : अखिलेश
लखनऊ,समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की अपने सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की सलाह को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि सपा को किसी की सलाह की जरूरत नहीं है।
प्रादे67 कर्नाटक एसीबी विधायक लीड छापेमारी
एसीबी ने कर्नाटक में कांग्रेस के नेता एवं विधायक अहमद खान के आवासों एवं कार्यालयों पर छापे मारे
बेंगलुरु,कर्नाटक में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रवर्तन निदेशालय की एक रिपोर्ट के बाद मंगलवार को कांग्रेस के नेता एवं विधायक बी जेड जमीर अहमद खान से जुड़े पांच स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।
प्रादे64 केरल मंत्री लीड संविधान विवाद
केरल में मंत्री के संविधान विरोधी बयान पर विवाद
पथनमथिट्टा (केरल), केरल के मंत्री साजी चेरियन ने संविधान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘‘शोषण को माफ करता है’’ और इसे इस तरह से लिखा गया है कि इसका इस्तेमाल देश के लोगों को ‘‘लूटने’’ के लिए किया जा सके। इस बयान पर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विजयन की अगुवाई वाली एलडीएफ सरकार से चेरियन को तुरंत हटाने की मांग की है।
प्रादे61 उप्र बयान एंकर लीड पुलिस
राहुल के बयान पर ‘भ्रामक’ खबर दिखाने का मामला: टीवी एंकर को नोएडा पुलिस ने लिया हिरासत में
गाजियाबाद/रायपुर (उप्र), कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को ‘‘गलत संदर्भ’’ में दिखाते हुए एक समाचार प्रसारित करने के मामले में टेलीविजन समाचार प्रस्तोता रोहित रंजन को उनके घर से गिरफ्तार करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस का एक दल मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पहुंचा, लेकिन उन्हें नोएडा पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया।
प्रादे48 राजस्थान डोटासरा पत्र
उदयपुर की घटना में जांच का दायरा बढ़ाए एनआईए: डोटासरा
जयपुर,कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के महानिदेशक दिनकर गुप्ता को पत्र लिखकर उदयपुर कांड की जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की है।
वि15 नाटो लीड स्वीडन फिनलैंड
नाटो देशों ने स्वीडन, फिनलैंड को सदस्य बनाने संबंधी प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए
ब्रसेल्स, नाटो के 30 सहयोगियों ने मंगलवार को स्वीडन और फिनलैंड को सदस्य बनाने संबंधी प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए, जिससे दोनों देशों का सदस्यता संबंधी अनुरोध विधायी मंजूरी के लिए गठबंधन की राजधानियों को भेजा गया।
अर्थ48 एनटीपीसी कोयला उत्पादन
एनटीपीसी की खानों से अप्रैल-जून में कोयला उत्पादन 61 प्रतिशत बढ़कर 42.20 लाख टन हुआ
नयी दिल्ली, सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी का कोयला उत्पादन अप्रैल-जून तिमाही में 61 प्रतिशत बढ़कर 42.40 लाख टन हो गया।
अर्थ27 ईडी दूसरी लीड छापा
प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन जांच में वीवो, संबंधित कंपनियों के खिलाफ छापा मारा
नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को चीनी स्मार्टफोन विनिर्माता वीवो और संबंधित फर्मों के खिलाफ धन शोधन जांच में देश भर में 44 स्थानों पर तलाशी ली।
खेल19 खेल लीड भारत
रूट और बेयरस्टॉ ने भारत पर इंग्लैंड को दिलाई रिकॉर्डतोड़ जीत
बर्मिंघम, जो रूट और जॉनी बेयरस्टॉ के शानदार शतकों की मदद से इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पांचवें और आखिरी टेस्ट में सात विकेट से हराकर श्रृंखला में बराबरी की ।
खेल9 खेल भारत लीड नस्लवाद
एजबस्टन टेस्ट के चौथे दिन भारतीय प्रशंसकों के नस्लवाद के आरोपों की जांच करेगा वारविकशर
बर्मिंघम, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और वारविकशर काउंटी क्रिकेट क्लब ने कहा है कि भारत और इंग्लैंड के बीच एजबस्टन में पांचवें टेस्ट के चौथे दिन के खेल के दौरान भारतीय प्रशंसकों से नस्ली दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच शुरू की गई है।
द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबरें:-
वि23 जलवायु-कार्रवाई
प्रकृति को बहाल करना काफी नहीं, ग्लोबल वार्मिंग रोकले के लिए उत्सर्जन में एकमुश्त कटौती जरूरी।
मेलबर्न, खराब होते वातावरण को बहाल करने के लिए पेड़ लगाने जैसे उपायों को अक्सर जलवायु संकट के समाधान के रूप में देखा जाता है। लेकिन हमारा नया शोध यह दिखाता है कि ग्लोबल वार्मिंग को सीमित करने के लिए जीवाश्म ईंधन उत्सर्जन को रोकने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
वि17 रूस-तेल
रूस का तेल दीर्घकालिक गिरावट में, युद्ध ने समस्या को और बढ़ाया
गिल्डफोर्ड (यूके), यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के तुरंत बाद, विश्व तेल की कीमतों में उछाल आया 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर, 8 मार्च को ब्रेंट क्रूड का दाम 130 अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया। प्रचलित डर यह था कि पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण या यूक्रेन के लिए पश्चिमी समर्थन के प्रतिशोध में मास्को के स्वैच्छिक निर्णय के चलते विश्व बाजार में भारी मात्रा में रूसी ईंधन की आपूर्ति रूक जाएगी। यह विशेष रूप से चिंताजनक था जब दुनिया पहले से ही तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही थी क्योंकि कोविड प्रतिबंध कम होने लगे थे।
वि11 नासा तैराक रोबोट
नासा सौर मंडल में रहने लायक महासागरों में रोबोट तैराक भेजने पर कर रहा है विचार
मिल्टन केनेस (यूके), नासा ने हाल ही में एक अध्ययन के वित्त पोषण के लिए 600,000 डॉलर के आवंटन की घोषणा की है। इस अध्ययन में हमारे सौर मंडल की कई ‘महासागर दुनिया’ के बर्फीले गोले के नीचे महासागरों का पता लगाने के लिए छोटे तैरने वाले रोबोट के झुंड भेजने की व्यवहार्यता का पता लगाया जाएगा। ऐसा मत सोचिएगा कि यह धातु के ह्यूमनॉइड पानी के भीतर मेंढक की तरह तैरते दिखाई देंगे। वे शायद छोटे त्रिकोणीय ढांचे होंगे।
भाषा
धीरज पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
