scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशराष्ट्रपति कोविंद ने हिमंत को फोन कर बाढ़ के मौजूदा हालात की जानकारी ली

राष्ट्रपति कोविंद ने हिमंत को फोन कर बाढ़ के मौजूदा हालात की जानकारी ली

Text Size:

गुवाहाटी, पांच जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को फोन कर राज्य में बाढ़ के मौजूदा हालात की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राष्ट्रपति का फोन आने से सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने असम में बाढ़ की स्थिति और बचाव व राहत कार्य की जानकारी ली।

सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘उनके द्वारा व्यक्त की गई चिंता के लिए बहुत आभारी हूं। यह बाढ़ से निपटने में हमारे मनोबल को बढ़ाएगा।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी सरमा को फोन पर असम में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली।

गौरलतब है कि असम भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है । बाढ़ के कारण अबतक करीब 180 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments