scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशधारदार हथियार से हमला कर पुलिसकर्मी को घायल किया, आरोपी हिरासत में

धारदार हथियार से हमला कर पुलिसकर्मी को घायल किया, आरोपी हिरासत में

Text Size:

जयपुर, चार जुलाई (भाषा) राजस्थान के राजसमंद जिले के दिवेर थाना क्षेत्र में सोमवार को नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर एक पुलिसकर्मी को घायल कर दिया।

राजसमंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा ने बताया कि नाकेबंदी के दौरान अचानक गजेन्द्र सिंह रावत ने तलवार जैसे किसी धारदार हथियार से पुलिसकर्मी बच्चा राम पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गये।

बैरवा के अनुसार घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिये अजमेर भेजा गया है तथा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

भाषा कुंज

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments