scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजून में निर्यात 16.78 प्रतिशत बढ़कर 37.94 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 25.63 अरब डॉलर हुआ

जून में निर्यात 16.78 प्रतिशत बढ़कर 37.94 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 25.63 अरब डॉलर हुआ

Text Size:

नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) देश का वस्तुओं का निर्यात जून में सालाना आधार पर 16.78 प्रतिशत बढ़कर 37.94 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान व्यापार घाटा भी रिकॉर्ड 25.63 अरब डॉलर हो गया।

सोमवार को सरकार की तरफ से जारी प्रारंभिक निर्यात आंकड़ों के मुताबिक, जून में देश का आयात 51 प्रतिशत बढ़ गया। जून, 2021 की तुलना में बीते महीने देश ने 63.58 अरब डॉलर का आयात किया।

इसके साथ जून, 2022 में देश का व्यापार घाटा 25.63 अरब डॉलर हो गया। पिछले साल जून महीने में व्यापार घाटा 9.61 अरब डॉलर रहा था।

चालू वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों यानी अप्रैल-जून तिमाही में देश का निर्यात 22.22 प्रतिशत बढ़कर 116.77 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी अवधि में आयात 47.31 प्रतिशत बढ़कर 187.02 अरब डॉलर हो गया।

इस तरह वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में देश का व्यापार घाटा 70.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 31.42 अरब डॉलर रहा था।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments