scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअवीवा इंडिया ने असित रथ को सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

अवीवा इंडिया ने असित रथ को सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

Text Size:

मुंबई, चार जुलाई (भाषा) निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी अवीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी इंडिया ने असित रथ को अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि रथ 11 जुलाई को अपना पद संभालेंगे। वह अमित मलिक का स्थान लेंगे।

इसमें कहा गया है कि रथ मौजूदा समय में प्रूडेंशियल म्यामां लाइफ इंश्योरेंस के सीईओ हैं और उन्हें भारत और म्यामां में बैंकिंग और बीमा क्षेत्र का 22 साल का अनुभव है।

अवीवा इंडिया, डाबर इन्वेस्ट कॉर्प और ब्रिटेन स्थित बीमा समूह अवीवा इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड के बीच एक साझा उद्यम है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments