scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतडॉलर के मुकाबले रुपया 78.94 के भाव पर स्थिर

डॉलर के मुकाबले रुपया 78.94 के भाव पर स्थिर

Text Size:

मुंबई, चार जुलाई (भाषा) अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में हुए नुकसान की भरपाई करने में सफल रहा और 78.94 प्रति डॉलर के पिछले बंद भाव (अस्थायी) पर स्थिर बंद हुआ।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 78.97 के भाव पर कमजोरी के साथ खुला था। एक समय तो यह 79.06 रुपया प्रति डॉलर के स्तर तक नीचे चला गया था। लेकिन कारोबार के अंतिम घंटे में यह नुकसान की भरपाई करने में सफल रहा और 78.94 के भाव पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में भी रुपया इसी भाव पर बंद हुआ था। इस तरह रुपये के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘विदेशी मुद्रा बाजार में अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपये में कम उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाजार बंद रहने के बीच रुपये ने डॉलर के मुकाबले अन्य क्षेत्रीय मुद्राओं की तुलना में कहीं अधिक मजबूती दिखाई।’’

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत गिरकर 104.99 पर आ गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.26 प्रतिशत गिरकर 111.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का भारतीय बाजारों से निकासी का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने 2,324.74 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments