scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना 241 रुपये चमका, चांदी 254 रुपये मजबूत

सोना 241 रुपये चमका, चांदी 254 रुपये मजबूत

Text Size:

नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 241 रुपये की बढ़त के साथ 52,048 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु का भाव 51,807 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 254 रुपये के लाभ से 58,139 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 57,885 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,808.45 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। चांदी भी 19.83 डॉलर प्रति औंस पर बनी रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर में कमजोरी तथा वैश्विक स्तर पर सुस्ती की आशंका से सोने को समर्थन मिला।’’

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments