scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशबलिया: घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने की अपने चाचा की हत्या

बलिया: घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने की अपने चाचा की हत्या

Text Size:

बलिया (उप्र), चार जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपने चाचा की कथित तौर पर चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने सोमवार को बताया कि दुबहड़ थाना क्षेत्र के दुबहड़ गांव में रविवार शाम अशोक सिंह (52) की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में सिंह के भतीजे प्रीतम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रीतम का अपने चाचा से कथित तौर पर किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

भाषा सं सलीम निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments