scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशबिहार में एक नाबालिग लड़की ने पिता, चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

बिहार में एक नाबालिग लड़की ने पिता, चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

Text Size:

समस्तीपुर, तीन जुलाई (भाषा) बिहार के समस्तीपुर जिले में एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है। इस वीडियो में उनकी नाबालिग बेटी ने उनपर यौन शोषण करने और अवैध शराब के धंधे में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

रोसरा के उप संभागीय पुलिस अधिकारी शहरयार खान के अनुसार, वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

लड़की ने वीडियो में कहा है कि वह इस समय अपने नाना-नानी के यहां दरभंगा में है। उसने अपने पिता और एक चाचा पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके माता-पिता शराब के व्यापार में शामिल थे और वे उसे अपने ग्राहकों के सामने उसे पेश करते थे। खान ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments