scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशदिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश हुई और शहर का अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी में सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता दर 83 प्रतिशत से 63 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश होने एवं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो औसत से दो डिग्री कम है।

भाषा

फाल्गुनी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments