नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) रविवार को रात नौ बजे तक पीटीआई-भाषा की विभिन्न फाइल से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
प्रादे91 भाजपा बैठक मोदी
देश वंशवादी राजनीतिक दलों से ऊब चुका है, अब उनका टिक पाना मुश्किल: मोदी
हैदराबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला और कहा कि देश वंशवादी राजनीति और वंशवादी राजनीतिक दलों से पूरी तरह ऊब चुका है और ऐसी पार्टियों के लिए अब टिक पाना मुश्किल है।
प्रादे155 भाजपा तीसरी लीड बैठक शाह
अगले 30-40 साल तक भाजपा का युग और भारत बनेगा ‘विश्वगुरु’: शाह
हैदराबाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि अगले 30-40 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का युग रहेगा और भारत ‘विश्वगुरु’ बनेगा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना और पश्चिम बंगाल सहित उन सभी राज्यों में भी भाजपा की सरकारें बनेंगी, जहां पार्टी अभी तक सत्ता से दूर है।
प्रादे112 केरल टीम इंडिया गांधी
टीम इंडिया वह है जहां लोग एकजुट हों, विभक्त नहीं : राहुल गांधी
मलप्पुरम (केरल), कांग्रेस नेता और वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि टीम इंडिया वह है, जहां देश के समक्ष चुनौतियों का सामना करने के लिए हर कोई अपने धर्म, भाषा या समुदाय से इतर हटकर एक साथ आता है, न कि ऐसा, जो केंद्र की सत्तारूढ़ सरकार मानती है।
प्रादे47 महाराष्ट्र सत्र लीड अध्यक्ष
भाजपा के राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित
मुंबई, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राहुल नार्वेकर को रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। नार्वेकर को 164 मत प्राप्त हुए और उन्होंने उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के उम्मीदवार राजन साल्वी को हराया जिन्हें 107 वोट मिले।
दि52 न्यायालय न्यायाधीश सोशल मीडिया
नुपुर शर्मा की याचिका पर सुनवाई करने वाले न्यायाधीश ने सोशल मीडिया के अनिवार्य विनियमन की वकालत की
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जे. बी. पारदीवाला ने सोशल मीडिया पर न्यायाधीशों पर ‘व्यक्तिगत, एजेंडा संचालित हमलों’ के लिए ‘लक्ष्मण रेखा’ पार करने की प्रवृत्ति को ‘खतरनाक’ करार देते हुए रविवार को कहा कि देश में संविधान के तहत कानून के शासन को बनाए रखने के लिए डिजिटल और सोशल मीडिया को अनिवार्य रूप से विनियमित किया जाना जरूरी है।
दि49 इंडिगो दूसरी लीड विलंब
बीमारी के नाम पर चालक दल के सदस्यों के छुट्टी लेने से इंडिगो की 55 प्रतिशत घरेलू उड़ानों में देरी
नयी दिल्ली, इंडिगो की घरेलू उड़ानों में से 55 प्रतिशत शनिवार को देरी से चलीं, क्योंकि बड़ी संख्या में चालक दल के सदस्यों ने बीमारी के नाम पर छुट्टी ले ली। सूत्रों ने बताया कि चालक दल के संबंधित सदस्य इस तरह छुट्टी लेकर एअर इंडिया (एआई) के भर्ती अभियान में शामिल होने चले गए थे।
प्रादे128 महाराष्ट्र लीड केमिस्ट
केमिस्ट हत्या मामला: ‘षडयंत्रकारी’’ इरफान खान सात जुलाई तक पुलिस हिरासत में
अमरावती, महाराष्ट्र के अमरावती की एक अदालत ने रविवार को केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या मामले में कथित ‘‘षडयंत्रकारी’’ इरफान खान को सात जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
प्रादे84 रक्षा मणिपुर भूस्खलन स्थिति
मणिपुर भूस्खलन हादसे में मरने वालों की संख्या 37 पर पहुंची, 25 अन्य लापता लोगों की तलाश जारी
गुवाहाटी/इंफाल, मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर भूस्खलन के कारण मारे गए तीन और लोगों के शव बरामद किये गए, जिसके बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 37 हो गई।
दि40 सिब्बल दूसरी लीड साक्षात्कार
मेरा सिर शर्म से झुक जाता है: सिब्बल ने न्यायपालिका की स्थिति पर कहा
नयी दिल्ली, राज्यसभा के सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायपालिका की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि संस्था के कुछ सदस्यों ने ‘‘हमें निराश किया है’’ और हाल-फिलहाल में जो कुछ हुआ है उससे ‘‘मेरा सिर शर्म से झुक जाता है।’’
प्रादे131 पंजाब मंत्रिमंडल लीड विस्तार
पंजाब मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार
चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चार जुलाई को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और इस दौरान पांच विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
दि30 रक्षा भारत लीड तेजस
चीन-द. कोरिया को पछाड़कर तेजस लड़ाकू विमान मलेशिया की पहली पसंद बना
नयी दिल्ली, भारत का ‘तेजस’ हल्का लड़ाकू विमान मलेशिया की पहली पसंद बनकर उभरा है और यह दक्षिण-पूर्व एशियाई देश अपने पुराने हो चुके लड़ाकू विमानों को बदलना चाहता है। एचएएल निर्मित तेजस ने प्रतिस्पर्धा में शामिल चीनी और दक्षिण कोरियाई विमानों को पछाड़ दिया है।
वि23 रूस यूक्रेन युद्ध दूसरी लीड घटनाक्रम
रूस ने लुहांस्क प्रांत में यूक्रेन के नियंत्रण वाले अंतिम गढ़ पर कब्जा करने का दावा किया
कीव, रूस के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि रूसी सेना ने रविवार को लुहांस्क प्रांत में यूक्रेन के नियंत्रण वाले अंतिम बड़े शहर पर कब्जा कर लिया।
अर्थ33 एचडीएफसी विलय
एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक के विलय के प्रस्ताव को शेयर बाजारों की हरी झंडी
नयी दिल्ली, एचडीएफसी के एचडीएफसी बैंक के साथ विलय के प्रस्ताव को शेयर बाजारों की मंजूरी मिल गई है। यह देश के कॉरपोरेट इतिहास में सबसे बड़ा लेनदेन है।
खेल14 खेल भारत पारी
इंग्लैंड की पहली पारी 284 रन पर सिमटी
बर्मिंघम, जॉनी बेयरस्टो की 106 रन की पारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरे सत्र में पहली पारी में 284 रन बनाये।
भाषा शफीक नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.