scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशजनसभा को संबोधित करने से पहले मोदी ने कहा, तेलंगाना में बढ़ रहा है भाजपा का जनसमर्थन

जनसभा को संबोधित करने से पहले मोदी ने कहा, तेलंगाना में बढ़ रहा है भाजपा का जनसमर्थन

Text Size:

हैदराबाद, तीन जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां कहा कि तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति लोगों का समर्थन बढ रहा है और केंद्र सरकार के विकास कार्यों से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री यहां के परेड मैदान में एक रैली को संबोधित करने वाले है।

इससे पहले, उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘थोड़ी ही देर में मैं हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करूंगा। तेलंगाना में भाजपा के प्रति जनसमर्थन बढ़ रहा है। हमारे विकास कार्यों ने समाज के सभी वर्गों खासकर किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित समुदायों को लाभान्वित किया है।’’

मोदी ने इससे पहले, भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में समापन भाषण दिया। उन्होंने वंशवाद की राजनीति करने वाले दलों पर जमकर निशाना साधा और नेताओं व कार्यकर्ताओं से ‘‘स्नेह यात्रा’’ निकालने को कहा।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments