scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशबागपत में किसान की गला रेतकर हत्या

बागपत में किसान की गला रेतकर हत्या

Text Size:

बागपत (उप्र), तीन जुलाई (भाषा) बागपत जिले के बालैनी थाना इलाके के एक गांव में सो रहे किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। थाना बालैनी के प्रभारी निरीक्षक विरजाराम ने बताया कि थाना क्षेत्र के मविकलां गांव निवासी श्यामवीर (45) की शनिवार की रात घेर में सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने दर्ज तहरीर के हवाले से बताया कि शनिवार रात को श्यामवीर अपने घेर में सो रहा था और उसके पास ही घेर के सामने रहने वाला शकील सो रहा था।

देर रात करीब डेढ़ बजे श्यामवीर के चिल्लाने की आवाज सुनकर शकील की आंख खुली, तो वह भागकर उनके घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने मौके पर आकर देखा तो श्यामवीर का गला कटा हुआ था और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट लगी हुई थी। श्यामवीर की मेरठ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में पूछताछ के लिए गांव के ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। किसान के परिजनों ने कहा कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।

भाषा सं आनन्द

संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments