scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशझारखंड में ईनामी माओवादी के घर पर इश्तेहार लगाया गया

झारखंड में ईनामी माओवादी के घर पर इश्तेहार लगाया गया

Text Size:

चतरा, दो जुलाई (भाषा) झारखंड के चतरा जिले की प्रतापपुर थाना पुलिस ने प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में भाकपा माओवादी के उग्रवादी गौतम पासवान उर्फ सुरेश उर्फ अर्जुन के पैतृक घर आज इश्तेहार चस्पा कर उसे न्यायालय में हाजिर होने को कहा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यदि इश्तेहार लगाने के बाद भी वह न्यायालय में हाजिर नहीं होगा तो न्यायालय के आदेश पर पुलिस उसके घर की संपत्ति कुर्क करेगी।

माओवादी कमांडर गौतम लंबे समय से संगठन में सक्रिय है। सोनवर्षा गांव निवासी नागेश्वर पासवान का बेटा गौतम पासवान वर्तमान समय में भाकपा माओवादी संगठन में विशेष क्षेत्रीय समिति का सदस्य है। झारखंड सरकार ने उसपर 25 लाख रुपये का ईनाम घोषित कर रखा है।

गौतम के खिलाफ झारखंड एवं बिहार के विभिन्न जिलों में पुलिस मुठभेड़, हत्या और अपहरण के पांच दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

भाषा, संवाद, इन्दु जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments