scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत फोर्ज ने जेएस ऑटोकास्ट का किया अधिग्रहण

भारत फोर्ज ने जेएस ऑटोकास्ट का किया अधिग्रहण

Text Size:

मुंबई, एक जुलाई (भाषा) वाहन कलपुर्जा निर्माता कंपनी भारत फोर्ज लिमिटेड ने अपनी सहायक कंपनी बीएफ इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के साथ मिलकर कोयंबटूर स्थित जेएस ऑटोकास्ट फाउंड्री इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

भारत फोर्ज ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में यह अधिग्रहण सौदा पूरा होने की जानकारी दी। जेएस ऑटोकास्ट के अधिग्रहण सौदे की घोषणा फरवरी में की गई थी। जेएस ऑटोकास्ट पवन, हाइड्रोलिक, ऑफ-हाईवे और ऑटोमोटिव अनुप्रयोगों के लिए महत्वपूर्ण मशीनी डक्टाइल कास्टिंग की आपूर्ति करती है।

कंपनी ने कहा, ‘‘भारत फोर्ज लिमिटेड ने अपनी सहायक कंपनी बीएफ इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड के साथ जेएस ऑटोकास्ट फाउंड्री इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पहले घोषित अधिग्रहण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस लेनदेन का उद्यम मूल्य 489.63 करोड़ रुपये है।’’

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments