scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशदिल्ली के अस्पताल में कोविड ड्यूटी के लिए रखे गए 150 कर्मचारी 'बर्खास्त'

दिल्ली के अस्पताल में कोविड ड्यूटी के लिए रखे गए 150 कर्मचारी ‘बर्खास्त’

Text Size:

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) दिल्ली सरकार द्वारा संचालित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 2020-21 के दौरान कोविड ड्यूटी के लिए रखे गए कुल 150 ‘आउटसोर्स’ कर्मचारियों को प्रशासनिक कारणों से शुक्रवार को ‘‘बर्खास्त’’ कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित मरीज पिछले कुछ महीनों से दाखिले के लिए नहीं आ रहे हैं और वर्तमान में पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में कोरोना वायरस रोगियों के लिए आरक्षित सभी बिस्तर ‘‘खाली पड़े हैं’’।

अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘2020-21 के दौरान कोविड ड्यूटी के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से लगभग 500-600 कर्मचारियों – सफाई कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और अन्य नर्सिंग कर्मियों को काम पर रखा गया था। कोई भी कोविड रोगी भर्ती नहीं हो रहा है, इसलिए हमारे पास कर्मचारियों की अधिकता है, और इसलिए 150 कर्मचारियों को आज बहुत विचार विमर्श के बाद बर्खास्त कर दिया गया।’’

अधिकारियों ने कहा कि बर्खास्त कर्मचारियों का एक समूह भी इस फैसले का विरोध करने के लिए अस्पताल में धरने पर बैठ गया।

सूत्रों ने दावा किया कि उनकी बर्खास्तगी के पीछे एक अन्य कारण उनका‘‘संतोषजनक प्रदर्शन’’ का नहीं होना भी है।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि, ये सभी कर्मचारी प्रशिक्षित हैं, और अगर कल फिर से कोविड के मामले बढ़ते हैं, तो हम इन लोगों में से कुछ को फिर से काम पर रख सकते हैं।’’

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments