scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलतवोरा ने हैदराबाद एफसी के साथ अनुबंध को दो साल तक बढ़ाया

तवोरा ने हैदराबाद एफसी के साथ अनुबंध को दो साल तक बढ़ाया

Text Size:

 हैदराबाद, 28 जून (भाषा) मौजूदा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चैम्पियन हैदराबाद एफसी ने मिडफील्डर साहिल तवोरा के साथ अनुबंध को मंगलवार को दो साल के लिए बढ़ा दिया है।

अनुबंध विस्तार के बाद तवोरा इस फुटबॉल क्लब के साथ 2023-24 सत्र के आखिर तक रहेंगे।

इस 26 साल के खिलाड़ी ने आईएसएल के फाइनल में केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ 88 वें मिनट में बराबरी का गोल दागा था, जिसके बाद टीम पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल कर चैम्पियन बनी थी।

गोवा में जन्मे मिडफील्डर ने कहा, ‘‘ कोच मनोलो मार्केज की देखरेख में पिछले दो वर्षों में टीम और एक खिलाड़ी के रूप में मैंने जो प्रगति की है, वह मेरे अनुबंध का विस्तार करने का एक प्रमुख कारण है।’’

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments