scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरूचि सोया इंडस्ट्रीज का नाम बदलकर अब पतंजलि फूड्स लिमिटेड हुआ

रूचि सोया इंडस्ट्रीज का नाम बदलकर अब पतंजलि फूड्स लिमिटेड हुआ

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) खाद्य तेल कंपनी रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का नाम अब पतंजलि फूड्स लिमिटेड हो गया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बाबा रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि आयुर्वेद ने 2019 में रुचि सोया को एक समाधान प्रक्रिया के तहत 4,350 करोड़ रुपये में खरीद लिया था।

रुचि सोया ने शेयर बाजारों को बताया कि उसे कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय से इस संबंध में 27 जून, 2022 को एक ई-मेल प्राप्त हुआ है।

इस ई-मेल में महाराष्ट में मुंबई के कंपनी पंजीयक ने ‘नाम में परिवर्तन का प्रमाण पत्र’ जारी किया है, जो 24 जून, 2022 से प्रभावी है।

इसी के साथ रुचि सोया का नाम बदलकर पतंजलि फूड्स लिमिटेड हो गया है। कंपनी अपने नाम में बदलाव के संबंध में शेयर बाजारों को अलग से आवश्यक दस्तावेज दाखिल कर रही है।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments