नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को धनिया की कीमत 78 रुपये की तेजी के साथ 11,362 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 78 रुपये अथवा 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,362 रुपये प्रति क्विनटल हो गई। इसमें 13,595 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
