scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशगोरखपुर में तीन तलाक देने वाले पति समेत 10 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

गोरखपुर में तीन तलाक देने वाले पति समेत 10 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

Text Size:

गोरखपुर (उप्र), 27 जून (भाषा) गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाने की पुलिस ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को तीन तलाक देने वाले उसके पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कुल 10 लोगों पर दहेज उत्पीड़न को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार कथित तौर पर दहेज की मांग को लेकर रविवार शाम को पति, मां, बहन और भाइयों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 21 मार्च को एक बच्ची को जन्म देने और दहेज नहीं लाने पर ससुराल वालों ने उसे बेरहमी से पीटा और जलाने का भी प्रयास किया।

हालांकि, आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया और उसके बाद वह बेटी को लेकर अपने पिता के घर चली गई। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक 17 अप्रैल को असलम ने साहिना के पिता को फोन किया और जब साहिना ने उनसे फोन पर बात करना शुरू किया तो पति ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए तीन बार तलाक-तलाक कहा।

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मियां पकड़ी गांव की साहिना खातून की शादी दो दिसंबर 2018 को गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जटेपुर उत्तरी के मोहम्मद असलम से हुई थी। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक शादी के तीन महीने बाद ही असलम के परिवार वालों ने साहिना पर एक लाख रुपये दहेज के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

चूंकि उसके पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए वह अपने ससुराल वालों की मांग को पूरा करने में असमर्थ थी। रविवार को साहिना खातून की दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी की लिखित शिकायत पर उसके पति समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नके खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द रंजन संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments