scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत-यूरोपीय संघ के बीच एफटीए पर वार्ता फिर शुरू

भारत-यूरोपीय संघ के बीच एफटीए पर वार्ता फिर शुरू

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत आठ साल के लंबे अंतराल के बाद सोमवार को फिर शुरू हो गई।

दोनों पक्षों के अधिकारी इस व्यापार समझौते से जुड़े बिंदुओं पर यहां एक जुलाई तक चर्चा करेंगे। इसके जरिये भारत और यूरोपीय संघ के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी।

भारत एवं भूटान में यूरोपीय संघ के राजदूत यूगो एस्तुतो ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत एवं यूरोपीय संघ ने नयी दिल्ली में पहले दौर की व्यापार वार्ता शुरू कर दी।’’

यूरोप के 27 देशों के संगठन यूरोपीय संघ और भारत के बीच एफटीए पर बातचीत वर्ष 2007 में ही शुरू हो गई थी लेकिन वाहनों पर आयात शुल्क लगाने जैसे कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाने से वर्ष 2013 में यह बातचीत स्थगित हो गई थी।

इसके आठ साल बाद गत 18 जून को भारत एवं ईयू के बीच एफटीए वार्ता फिर शुरू करने की घोषणा की गई।

भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों को करीब 65 अरब डॉलर के उत्पादों का निर्यात किया था जबकि उनसे 51.4 अरब डॉलर मूल्य के उत्पाद आयात भी किए गए थे।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments