scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशजी7 सम्मेलन स्थल श्लोस एल्माउ का भारत से भी जुड़ाव है

जी7 सम्मेलन स्थल श्लोस एल्माउ का भारत से भी जुड़ाव है

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) जर्मनी में चल रहे जी7 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल श्लोस एल्माउ का भारत से भी जुड़ाव है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्लोस एल्माउ पर भारतीय प्रभाव का श्रेय इसके मालिक डाइटमार मुलर को दिया जाता है, जो अपनी युवावस्था में भारत में रहते थे और धर्मार्थ गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भी निवेश किया था।

अधिकारियों ने बताया कि एक रेस्तरां का नाम भगवान गणेश के नाम पर भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि वहां कई योग और कल्याण केंद्रों में भारतीय नाम हैं, जिनमें आनंद स्पा रेस्तरां, जीवमुक्ति योग स्टूडियो और शांतिगिरी स्पा शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मुलर ने भारत के साथ अपने गहरे संबंधों के बारे में बात करते हुए कहा कि वहां ‘‘व्यक्तिगत स्वतंत्रता बहुत स्पष्ट है।’’

श्लोस एल्माउ में पूरे वर्ष कई संगीत समारोहों का आयोजन किया जाता है और जर्मनी तथा अन्य यूरोपीय देशों के भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रशंसक भारतीय कलाकारों के संगीत का आनंद लेने के लिए श्लोस एल्माउ जाते हैं।

भाषा

देवेंद्र अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments