scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे चढ़ा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे चढ़ा

Text Size:

मुंबई, 27 जून (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेश में डॉलर के कमजोर पड़ने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 78.27 पर खुला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने से रुपये की बढ़त सीमित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 78.24 पर तेजी के साथ खुला, और फिर 78.27 के भाव पर आ गया, जो पिछले बंद मुकाबले छह पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 78.33 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत फिसलकर 104.03 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.57 प्रतिशत बढ़कर 113.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments