scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशझारखंड में 15 अगस्त तक पुरानी पेंशन योजना फिर से शुरू होने की संभावना : सोरेन

झारखंड में 15 अगस्त तक पुरानी पेंशन योजना फिर से शुरू होने की संभावना : सोरेन

Text Size:

रांची, 26 जून (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को घोषणा की कि राज्य सरकार के मौजूदा कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना 15 अगस्त तक फिर से शुरू होने की संभावना है।

पुरानी पेंशन योजना को एक अप्रैल 2004 को समाप्त कर दिया गया था और उसके स्थान पर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली शुरू की गयी थी।

सोरेन ने ‘नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम’ (एनएमओपीएस) की प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित ‘पेंशन जयघोष महासम्मेलन’ को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘झारखंड सरकार सभी वर्गों के लोगों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है। पंद्रह अगस्त तक राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को शुरू करने के लिए प्रयास जारी है।’’

भाषा सुरेश देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments