scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशराहुल गांधी ने कृष्णमूर्ति के निधन पर शोक जताया

राहुल गांधी ने कृष्णमूर्ति के निधन पर शोक जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के पूर्व अध्यक्ष वी. कृष्णमूर्ति के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि वह सच्चे मायने में राष्ट्र निर्माता थे।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘पद्म विभूषण डॉ. वी. कृष्णमूर्ति के निधन से बहुत दुखी हूं जो भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अगुआ थे।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने कहा कि कृष्णमूर्ति सच्चे मायने में राष्ट्र निर्माता थे और भेल, मारुति तथा सेल के जरिए उनकी महान विरासत अमर रहेगी। गांधी ने कहा, ‘‘उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने भी ट्वीट करके कृष्णमूर्ति के निधन पर शोक जताया।

भाषा गोला अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments