scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशफिल्म ‘जुगजुग जियो’ ने पहले दिन की 9.28 करोड़ रुपये की कमाई

फिल्म ‘जुगजुग जियो’ ने पहले दिन की 9.28 करोड़ रुपये की कमाई

Text Size:

मुंबई, 25 जून (भाषा) धर्मा प्रोडक्शंस ने शनिवार को बताया कि उनकी फिल्म ‘जुगजुग जियो’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.28 करोड़ रुपये की कमाई की है।

राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता वरुण धवन, अनिल कपूर, अभिनेत्री कियारा आडवाणी और नीतू कपूर शामिल हैं।

फिल्म की पहले दिन की कमाई की जानकारी करण जौहर के बैनर के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गयी।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘‘सारी दुनिया में जी ‘जुगजुग जियो’ हिट है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।’’

‘जुगजुग जीयो’ के साथ ही नीतू कपूर ने सात साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में मनीष पॉल भी हैं और मशहूर यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने ‘जुगजुग जियो’ से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा है।

भाषा फाल्गुनी सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments