scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअंडमान एवं निकोबार में कोविड-19 के पांच नए मामले आए

अंडमान एवं निकोबार में कोविड-19 के पांच नए मामले आए

Text Size:

पोर्ट ब्लेयर, 25 जून (भाषा) अंडमान ए‍वं निकोबार द्वीप समूह में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिससे इस केंद्र-शासित प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 10,119 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि द्वीप समूह में इस समय कोविड-19 के 33 उपचाराधीन मरीज मौजूद हैं।

अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सात और मरीजों ने संक्रमण को मात दी, जिससे अंडमान एवं निकोबार में कोरोना वायरस से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 9,957 हो गई।

उन्होंने बताया कि द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 129 पर स्थिर है।

अधिकारी के अनुसार, केंद्र-शासित प्रदेश में एक दिन पहले कोविड-19 के छह नए मामले दर्ज किए गए थे।

भाषा फाल्गुनी पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments