scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशउप्र : सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 796 लोग गिरफ्तार

उप्र : सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 796 लोग गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा, 25 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट ने शुक्रवार रात एक विशेष अभियान चलाकर 796 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया।

कुमार के मुताबिक, कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों से सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 796 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कुमार के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सं पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments