scorecardresearch
Sunday, 22 September, 2024
होमदेशअर्थजगतयूरोपीय संघ के साथ गहराई से जुड़ने पर ध्यान दे भारतः बेरी

यूरोपीय संघ के साथ गहराई से जुड़ने पर ध्यान दे भारतः बेरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ व्यापार वार्ता सफल होने पर भारत को यूरोपीय आपूर्ति शृंखलाओं में गहराई से जुड़ने पर ध्यान देना चाहिए।

बेरी ने भारत एवं भूटान में यूरोपीय संघ के राजदूत यूगो एस्तुतो के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद यह बयान दिया। इस दौरान व्यापार वार्ताओं और इलेक्ट्रिक परिवहन व्यवस्था जैसे विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बेरी ने अपने कई ट्वीट में ईयू के साथ व्यापार वार्ताओं के सफल होने की संभावना जताते हुए कहा, ‘भारत को यूरोपीय देशों की आपूर्ति शृंखलाओं से गहराई से जुड़ने की कोशिश करनी चाहिए। इसके साथ ही भारत को चीन के विकल्प के तौर पर भी खुद को पेश करना चाहिए।’

पिछले हफ्ते भारत एवं यूरोपीय संघ ने लंबे समय से लंबित व्यापार एवं निवेश समझौते पर द्विपक्षीय वार्ता आठ साल के लंबे इंतजार के बाद फिर से शुरू की। वर्ष 2013 में इस समझौते पर बातचीत रोक दी गई थी।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments