scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ में सुरक्षा प्राप्त लोगों की सुरक्षा की समीक्षा की

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ में सुरक्षा प्राप्त लोगों की सुरक्षा की समीक्षा की

Text Size:

जम्मू, 24 जून (भाषा) पुलिस ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा प्राप्त पंचायती राज संस्थानों के सदस्यों की सुरक्षा की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफकत हुसैन भट्ट ने जिला पुलिस लाइन में सुरक्षा प्राप्त लोगों के व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ)के साथ बैठक की और मौजूदा सुरक्षा हालात की समीक्षा की।

अधिकारियों ने कहा कि पीएसओ को जरूरी निर्देश और जानकारी दी गई और उन्हें सलाह दी गई कि वे सुरक्षा प्राप्त लोगों के साथ 24 घंटे रहें।

पीएसओ से कहा गया कि सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को वे तभी छोड़े जब उनकी जगह पर तैनात कर्मी अपनी जिम्मेदारी संभाल ले।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर सुरक्षा प्राप्त कोई व्यक्ति किन्ही कारण से अपने व्यक्तिगत सुरक्षा गार्ड को बदलना चाहता है तो वह संबंधित शाखा में इसकी सूचना दे सकता है।’’

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments