scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशचेन्नई हवाई अड्डे पर 1.59 करोड़ रुपये का सोना जब्त , महिला यात्री गिरफ्तार

चेन्नई हवाई अड्डे पर 1.59 करोड़ रुपये का सोना जब्त , महिला यात्री गिरफ्तार

Text Size:

चेन्नई, 22 जून (भाषा) कोलंबो से चेन्नई आई महिला यात्री के पास से करीब तीन किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के आधार पर तिरुचिरापल्ली की रहने वाली महिला यात्री की तलाशी ली गई जो मंगलवार को श्रीलंका से यहां आई थी।

उत्पाद शुल्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक महिला यात्री से पेस्ट स्वरूप में 3.4 किलोग्राम सोना मिला जो वह बैग में छिपाकर ला रही थी।

विज्ञप्ति के मुताबिक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

भाषा धीरज माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments