scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशमप्र में दो कारों की भिडंत में चार लोगों की मौत, 13 घायल

मप्र में दो कारों की भिडंत में चार लोगों की मौत, 13 घायल

Text Size:

विदिशा (मप्र), 22 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में बुधवार को दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक दंपती एवं उनकी बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समीर यादव ने बताया कि यह हादसा विदिशा-सागर मार्ग पर ग्यारसपुर पुलिस थानांतर्गत नौलाई गांव के पास हुयी।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में एक कार में सवार महू (इंदौर जिला) के रहने वाले चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में यात्रा कर रहे 13 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान मनोहर वर्मा (60), उनकी पत्नी चंदा (55) एवं बेटी दीपा और उनके वाहन चालक रिंकू मसीह (40) के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

भाषा सं रावत रावत रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments