scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशदिल्ली में थाने के भीतर पांच पुलिसकर्मियों, होम गार्ड को चाकू मारा

दिल्ली में थाने के भीतर पांच पुलिसकर्मियों, होम गार्ड को चाकू मारा

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में थाने के भीतर एक व्यक्ति ने पांच पुलिसकर्मियों और एक होम गार्ड को बुधवार को चाकू मार दिया ।

अधिकारियों ने बताया कि घटना शाहदरा के साइबर पुलिस थाने की तीसरी मंजिल पर हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति थाने के भीतर घुसा और वीडियो बनाना शुरू कर दिया, एक पुलनिसकर्मी द्वारा रोके जाने और वीडियो बनाने का कारण पूछने पर उसने अचानक चाकू निकाला और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

सभी घायल पुलिसकर्मियों और होम गार्ड को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि एक पुलिसकर्मी को सीने में जख्म लगा है और उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

इसबीच, आरोपी ने बाद में दावा किया कि वह शिकायतकर्ता है, लेकिन उसके पास से तहरीर की कोई प्रति बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना सिर दीवार पर दे मारा था जिससे उसको हल्की चोट आयी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘शुरुआती जांच के अनुसार, घटना में सिर्फ एक व्यक्ति के शामिल होने की आशंका है।’’

उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है।

भाषा अर्पणा उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments