scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशतेलंगाना सरकार ने पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए 5,697 करोड़ रुपये आवंटित किये

तेलंगाना सरकार ने पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए 5,697 करोड़ रुपये आवंटित किये

Text Size:

हैदराबाद, 21 जून (भाषा) तेलंगाना सरकार ने पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए 5,697 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं और कहा है कि जरूरत पड़ने पर विशेष निधि जारी की जाएगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति में कहा गया कि सरकार पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए सरकारी नौकरी में 29 प्रतिशत आरक्षण लागू कर रही है और अति पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए हर साल एक हजार करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं।

के. चंद्रशेखर राव-नीत सरकार ने यादव और गोल्ला कुरुमा समुदाय के लोगों को 7.30 लाख मेमने वितरित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, जो कि पारंपरिक रूप से मेमनों और भेड़ का पालन कर आजीविका कमाते हैं। विज्ञप्ति में कहा गया, “वर्तमान वर्ष के बजट में मेमनों के वितरण के लिए एक हजार करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं।”

भाषा यश दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments