scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशपूर्व अग्निवीरों को रोजगार में खास तरजीह देगी शक्ति पंप्स

पूर्व अग्निवीरों को रोजगार में खास तरजीह देगी शक्ति पंप्स

Text Size:

इंदौर (मध्यप्रदेश) 21 जून (भाषा) सैन्य बलों में भर्ती की नयी अग्निपथ योजना की सराहना करते हुए शक्ति पम्प्स के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी इस योजना के तहत रक्षा सेवाएं देने वाले लोगों को रोजगार प्रदान करने में विशेष प्राथमिकता देगी।

शक्ति पंप्स इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक दिनेश पाटीदार ने एक बयान में कहा,’हम सैन्य बलों में अग्निवीरों की चार साल की सेवा अवधि पूरी होने के बाद उन्हें अपनी कंपनी में रोजगार प्रदान करने में खास तरजीह देंगे।’

उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती से कोरपोरेट क्षेत्र को अनुशासित, दक्ष और ईमानदार कार्य बल मिलेगा।

पाटीदार ने कहा,’देश के कई युवा अलग-अलग डिग्रियां लेने के बावजूद बिना किसी लक्ष्य के भटक रहे हैं। वे अग्निपथ योजना के तहत चार साल की रक्षा सेवा के बाद लौटेंगे, तो एक नया समाज गढ़ेंगे।’

भाषा हर्ष राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments