scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशमप्र : नाले की दीवार गिरने से निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे दो मजदूरों की मौत

मप्र : नाले की दीवार गिरने से निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे दो मजदूरों की मौत

Text Size:

भोपाल, 21 जून (भाषा) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में भारी बारिश के दौरान एक नाले की दीवार अचानक ढह जाने से उसका मलबा समीप के एक निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया, जिससे उनमें दो की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुई और दोनों शवों को करीब 11 घंटे बाद मंगलवार तड़के निकाला गया।

बैरागढ़ पुलिस थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया, ‘‘इस घटना में दो मजदूरों नरेश (27) एवं नसरूद्दीन (28) की मौत हो गई।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), नगर निगम एवं पुलिस ने करीब 11 घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार तड़के मलबे के नीचे सरियों में फंसे इन दोनों शवों को निकाला।

उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये मजदूर निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में काम कर रहे थे।अरजरिया ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

भाषा रावत रावत राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments