scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशयोग प्रेम और एकता को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है: जितेंद्र सिंह

योग प्रेम और एकता को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है: जितेंद्र सिंह

Text Size:

जम्मू, 21 जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सरहद पर ओक्टेरियो सीमा चौकी पर मंगलवार को कहा कि योग एकता और प्रेम को फैलाने में मदद कर सकता है। उनका इशारा पाकिस्तान की ओर था।

सिंह ने सांसद जुगल किशोर शर्मा और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिरीक्षक डी के बूरा के साथ यहां सुचेतगढ़ सेक्टर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योग आसन किए। यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए चुने गए देश के 75 प्रतिष्ठित स्थानों में से एक है।

केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तान को लेकर पूछे गए मीडिया के सवाल के जवाब में कहा, “मुझे लगता है कि हमारा पड़ोसी देश भी योग के जरिए हमारे साथ एकता और प्रेम का वातावरण बना सकता है।”

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने और इस संबंध में एक प्रस्ताव लाने के बाद से दुनिया भर में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

मंत्री ने कहा कि कोविड बाद की स्थिति में केंद्र योग और मानवता की थीम के माध्यम से पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ने का प्रयास कर रहा है।

जम्मू क्षेत्र में सेना की उत्तरी कमान और विभिन्न अन्य टुकड़ियों ने योग किया।

पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने भी जम्मू क्षेत्र के सभी 10 जिलों में योग किया और फिट और स्वस्थ रहने के लिए योग को दिनचर्या के रूप में अपनाने का संदेश दिया।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments