नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध जनजाति सुरक्षा मोर्चा ने सोमवार को कहा कि अनुसूचित जनजाति (एसटी) के आरक्षण का लाभ उन लोगों को नहीं मिलना चाहिए जिन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है।
भोपाल स्थित संगठन ने दावा किया कि उसने अपनी मांग के समर्थन में देश के 170 जनजातीय बहुल जिलों में रैलियां आयोजित की हैं और विभिन्न दलों के 550 सांसद इसके समर्थन में हैं।
मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी शरद चव्हाण ने कहा, “एसटी समुदाय के जो लोग धर्म परिवर्तन कर चुके हैं उन्हें आरक्षण या अन्य लाभ नहीं मिलने चाहिए क्योंकि वे जनजातीय लोगों के लिए हैं। उनसे ऐसे सभी फायदे वापस ले लेने चाहिए।”
भाषा यश अर्पणा
अर्पणा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
