scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशछत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 69 नए मामले

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 69 नए मामले

Text Size:

रायपुर, 20 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 69 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में सोमवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,53,137 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज दो व्यक्तियों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है जबकि 36 लोगों ने घर में पृथकवास पूरा किया। उनके अनुसार सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज रायपुर से 16, दुर्ग से 11, राजनांदगांव से तीन, बालोद से एक, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से तीन, बिलासपुर से दो, कोरबा से नौ, जांजगीर—चांपा से एक, सरगुजा से छह, कोरिया से एक, सूरजपुर से तीन, बलरामपुर से चार, जशपुर से तीन, बस्तर से तीन और दंतेवाड़ा से दो मामले सामने आये।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,53,137 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,38,639 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 463 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में14,035 मरीजों की मौत हुई है।

भाषा संजीव संजीव राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments