scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशराज ठाकरे की ‘हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी’ हुई, दो-तीन महीने में हो सकेंगे पहले की तरह सक्रिय

राज ठाकरे की ‘हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी’ हुई, दो-तीन महीने में हो सकेंगे पहले की तरह सक्रिय

Text Size:

मुंबई, 20 जून (भाषा) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे की सोमवार को लीलावती अस्पताल में ‘हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी’ हुई। ठाकरे का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने इस आशय की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ठाकरे अगले दो-तीन महीनों के बाद सामान्य गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे।

मनसे प्रमुख के डॉक्टर जलील पारकर ने पत्रकारों को बताया कि ठाकरे रविवार रात अस्पताल में भर्ती हुए थे और (सोमवार) सुबह उनकी सर्जरी की गई।

ठाकरे की सर्जरी करने वाले हड्डियों के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर विनोद अग्रवाल ने बताया, ‘‘उनके कूल्हे बुरी तरह खराब हो गए थे और उन्हें बहुत दर्द हो रहा था। सुबह उनकी ‘हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी’ की गई।’’ उन्होंने बताया कि सर्जरी में करीब 90 मिनट का वक्त लगा।

डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि सर्जरी सफल रही है और वह जल्दी ठीक भी होंगे। उन्होंने बताया, ‘‘वह (ठाकरे) अगले पांच-छह दिनों तक अस्पताल में ही रहेंगे और मंगलवार से उनकी फिजियोथेरेपी की जाएगी।’’

भाषा अर्पणा अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments