scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशदिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,060 नए मामले, छह मरीजों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,060 नए मामले, छह मरीजों की मौत

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) दिल्ली में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,060 नए मामले सामने आए और छह मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कहा कि गत चार महीने में दैनिक संक्रमण की यह सर्वाधिक संख्या है और संक्रमण की दर बढ़कर 10.09 प्रतिशत हो गई है।

इस वर्ष 24 जनवरी को संक्रमण की दर 11.8 प्रतिशत दर्ज की गई थी। विभाग के बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 से अब तक 26,238 मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को दिल्ली में संक्रमण के 1,530 मामले सामने आए थे और महामारी से तीन मरीजों की मौत हो गई थी।

भाषा यश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments