scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर चर्चा के लिए विपक्ष की बैठक में शामिल होगी एआईएमआईएम

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर चर्चा के लिए विपक्ष की बैठक में शामिल होगी एआईएमआईएम

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली पार्टी एआईएमआईएम भी मंगलवार को विपक्षी दलों की उस बैठक में शामिल होगी, जिसमें राष्ट्रपति चुनाव के लिये विपक्ष के साझा उम्मीदवार के नाम पर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार की ओर से यह बैठक बुलाई गई है।

शिरोमणि अकाली दल और वाईएसआर कांग्रेस जैसे कई अन्य दलों के बैठक में शामिल नहीं होने की संभावना है। विपक्षी दलों की यह इस तरह की दूसरी बैठक होगी।

इसके पहले 15 जून को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार पर चर्चा करने के वास्ते एक बैठक बुलाई थी, जिसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, वाम दलों और शिवसेना सहित 17 दलों ने भाग लिया था। इस बैठक में एआईएमआईएम ने हिस्सा नहीं लिया था।

पार्टी सांसद इम्तियाज जलील ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर मैं कल विपक्षी दलों की बैठक में एआईएमआईएम का प्रतिनिधित्व करूंगा।’’

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments