scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतयूनाइटेड एयरलाइंस बेंगलुरु से सैन फ्रांसिकों के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करेगी

यूनाइटेड एयरलाइंस बेंगलुरु से सैन फ्रांसिकों के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करेगी

Text Size:

बेंगलुरु, 20 जून (भाषा) यूनाइटेड एयरलाइंस की वर्ष 2022 की अंतिम तिमाही में बेंगलुरु से अमेरिका के सैन फ्रांसिको के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करने की योजना है।

बेंगलुरु स्थित कैम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इस बयान के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय एयकलाइन क्वांटस भी 14 सितंबर से सिडनी के लिए चार साप्ताहिक उड़ानें शुरू करेगी।

बयान में कहा गया कि बेंगलुरु से एयर इंडिया की तेल अवीव के लिए दो साप्ताहिक उड़ानें और अमेरिकन एयरलाइन की सिएटल के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करने की भी निकट भविष्य में योजना है।

इसके अलावा महामारी से कुछ महीने पहले शुरू किए गए नए हवाई मार्गों को फिर से विमान परिचालन में जोड़ा गया है।

भाषा रिया प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments